फाइल फोटो50- मुकेश पाल
फोटाे 51- घटनास्थल की जांच करती पुलिस व मौजूद परिजन
मौके से मोबाइल, कुछ दूरी लॉक बाइक मिली, दुकान बंद करने के बाद घर नहीं पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
हथगाम। दुकान से निकले गैराज मालिक का बुधवार रात खेत से शव बरामद हुआ। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि कोई विवाद सामने नहीं आया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
थाना क्षेत्र के मानापुर गांव निवासी जागेश्वर पाल का पुत्र मुकेश पाल (25) हथगाम कस्बे से पुरंदरबाबू के आडार में बाइक गैराज का संचालक था। वह बुधवार शाम दुकान बंद करने के बाद घर को निकला। वह रात को घर नहीं पहुंचा। परिजन रात करीब 10 बजे तलाश में जुटे।
जगन्नाथ मंदिर के सामने हथगाम छिवलहा मार्ग पुल के पास बाइक खड़ी मिली। मुकेश का पता नहीं लगा। परिजन रात करीब ढाई बजे थाने पहुंचे। उधर, तलाश में जुटे अन्य लोग जगन्नाथ मंदिर से 100 मीटर पश्चिम मुकेश का शव पड़ा देखा। बाइक की चाबी और मोबाइल पड़ा था।
पिता जागेश्वर ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। मुकेश अविवाहित था। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है। मोबाइल की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वृद्धा की जहर खाने से मौत
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के केवटरा पिपौरी गांव में घरेलू कलह से भैया लाल (65) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। वृद्ध की हालत गंभीर होने से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। (संवाद)