फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी के घर से बाहर ना निकाले जाने पर ग्रामीणों ने परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी के घर से बाहर ना निकाले जाने पर ग्रामीणों ने परिवार को पीटा हुसैनगंज(फतेहपुर)। मुंबई से लौटे एक युवक को घर में प्रवेश देने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों और परिवार के बीच नोकझोंक हो गई। कई नाराज ग्रामीणों ने परिवार की गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की। उसका वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। कस्बा के तिवारीपुर की परवीन पत्नी गयास अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे पति मुम्बई से आए थे।कोरोना को लेकर रविवार को कई लोग मेरे दरवाजे पहुंचे। पति के घर मे रहने का विरोध किया। गाली गलौज,मारपीट की। उसने बताया कि बीच बचाव में मेरी पुत्री और भतीजी भी चोटहिल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानेदार निशीकांत राय ने बताया महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें