फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री के साथ डीएम व एसपी ने देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री के साथ डीएम एसपी ने देखी व्यवस्थाएं अमौली( फतेहपुर)। कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने सोमवार को जहानाबाद की साफसफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम, एसपी के साथ पहुंचे राज्यमंत्री ने ग्राम निगरानी समिति की बैठक में कोरोना बचाव से संबंधित परिचर्चा में भाग लिया। बाद में जिले की सीमा प्रवासी मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दो रोडवेज बसें भी आरक्षित कराई। जहानाबाद कस्बे में डीएम सजीव सिंह ने सामाजिक दूरी का पालन कराते ग्राम निगरानी समिति में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि आवश्यक पडने पर ही समाजिक दूरी का पालन करते हुए घर से बाहर निकलें। नगर पालिका पालिका चेयर मैन प्रतिनिधि गुड्डू सेठ से साफ सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने को कहा। बाद में जिले की सीमा सोरही मंदिर में संचालित ईट भट्ठा यूनियन के सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि सीमा में पहुंचने वाले मजदूरों को यहीं पर रोककर खाने रुकने की व्यवस्था की जाए। इसके बाद मौक पर खडी दो बसों से गंतव्य को भेजा जाए। एसपी प्रशांत वर्मा, एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें