फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदा पानी फेंकने पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। हासिमपुर भेदपुर गांव में बुधवार सुबह दरवाजे पर गंदा पानी फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्ष के लोग चुटहिल हो गए। ग्रामीणों ने झगड़ा शांत कराया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के हासिमपुर भेदपुर गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जयनारायण की पत्नी बच्चों को शौच कराने के बाद गंदा पानी उसके दरवाजे की तरफ फेंकती है। रोजाना होने वाली इस हरकत को लेकर वह कई बार मना कर चुकी है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता है। बुधवार सुबह सात बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई। सुनीता देवी का आरोप है कि पड़ोसी जयनारायण, शिवभोला, रामखेलावन, देशराज ने अचानक हमला किया और उसे पीटने लगे।
बीचबचाव करने पहुंचे जेठ विशुन दयाल, उदयभान व रिश्तेदार को लाठी-डंडे से पीटा और घायल कर दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष के जयनारायण को भी चोट आई है। इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल सिंह ने बताया कि मारपीट की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें