फोटो-11-चौक बाजार में सजी दुकान पर जानकारी लेती महिलाएं। संवाद
फतेहपुर। शारदीय नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक लौटने लगी है। पितृ पक्ष के समापन के साथ ही दुकानों पर माता की चुनरी, पोशाक, मूर्तियां और पूजा सामग्री की सजावट शुरू हो गई है।
नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होंगे। इसे लेकर विक्रेताओं ने पूजा की सामग्री, हवन सामग्री, धूपबत्ती, नारियल, जावित्री, जायफल सहित तमाम सामान की वैरायटी स्टॉक कर ली है। घरों और मंदिरों के लिए माता की पोशाकें और मूर्तियां भी दुकानों में सजी हैं।
इनमें पीतल की मूर्तियां 251 से लेकर 5100 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि नवरात्र के साथ ही बिक्री में तेजी आएगी और बाजार की रौनक पूरी तरह लौटेगी।
अंकित पुरवार ने बताया कि उनकी दुकान में 10 से 400 रुपये तक चुनरी मौजूद है। माता रानी के लिए 10 से 2000 रुपये तक की लहंगा चुनी भी उपलब्ध है। माता रानी की मूर्ति भी मंगाई हैं।
व्यापारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने माता रानी के लिए 10 रुपये से लेकर 250 तक की माला मंगाई है। उनके यहां माता रानी की मूर्ति भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पूजन की अन्य सामग्री भी मंगवाई हैं।