फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः धनतेरस पर 70 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
ौक बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां पसंत करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। धनतेरस पर चौक स्थित सराफा व बर्तन बाजार गुलजार रहा। सुबह से शाम तक खरीदारी के कारण बाजारों में की गई। बाइक व ट्रैक्टर की पहले से बुकिंग कराने वाले लोगों ने वाहनों की डिलीवरी ली।
विज्ञापन

दीपावली पूजन के लिए लोगों ने गणेश-लक्ष्मी, खील, गट्टा खरीदे। डिजाइनर दिये और मोमबत्ती की भी खरीदारी की गई। इलेक्ट्रानिक्स सामग्री वाली दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ रही। इलेक्ट्रानिक्स, बाइक, ट्रैक्टर और सराफा बाजार की बिक्री 70 करोड़ रही। इसमें सराफा कारोबारियों ने 50 करोड़ का व्यवसाय किया। रविवार को भी धनतेरस मनाई जाएगी।
चौक स्थित हरिओम रस्तोगी ज्वैलर्स के मालिक एवं सराफा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोनू रस्तोगी ने बताया कि अपेक्षा से ज्यादा ग्राहक दुकानों पर आए हैं। रविवार को भी धनतेरस मनाए जाने से जेवरातों की खरीदारी होगी। ज्यादातर ग्राहकों ने सोने व चांदी के सिक्के व ज्वैलरी की खरीदारी की है।
विज्ञापन

हरिहरगंज स्थित तानी मोटर्स के प्रोपराइटर सर्वेश गुप्ता ने बताया कि इस बार धनतेरस पर पहले से जिन लोगों ने गाड़ियां बुक करा रखीं थी, उन किसानों ने गाड़ी उठाई हैं। धनतेरस दो दिन होने की वजह से कुछ लोग रविवार को ट्रैक्टर उठाएंगे। दीपावली के लिए भी ट्रैक्टरों की बुकिंग हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें