धाता। चोरों ने दीदार का पुरवा और सेमरहटा गांव के दो घरों में चोर सेंध लगाकर नकदी व जेवर पार कर ले गए।
सेमरहटा गांव निवासी रामस्वरूप निर्मल रात में घर के सामने परिवार सहित सो रहे थे। सुबह घर के अंदर गए तो बक्से का सारा सामान बाहर निकला पड़ा देखा।
घर के पीछे पहुंचे तो दीवार में सेंध दिखी।
चोर गैस सिलिंडर, बर्तन, अनाज व जेवर ले गए हैं। दीदार का पुरवा निवासी साजन का परिवार घर के बाहर बरामदे में सो रहा था।
चोर सेंध लगाकर घर के अंदर घुस गए।
चोर चांदी की छागल पेटी, सोने का झुमका, नाक की कील, अंगूठी व नकदी ले गए।
एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द चोरियों का खुलासा किया जाएगा।