फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ आज, चांद और पिया का दीदार साथ-साथ

Wed, 19 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बाजार में करवा खरीदतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बुधवार को पति-पत्नी के रिश्ते की डोर को मजबूत करने वाले करवाचौथ पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सोलह श्रृंगार कर सुहागिन करवा चौथ का व्रत रखेंगी इसके बाद चंद्रदेव के दर्शन कर अपने पिया का दीदार करेंगी। वहीं पति अपनी अर्धांगिनी को पानी पिलाकर व्रत पूरा कराएंगे।
विज्ञापन


करवाचौथ बुधवार को है। आचार्य पंडित केके पांडेय ने बताया कि बुधवार को शुभ कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र है। इस दिन चंद्रमा अपने रोहिणी नक्षत्र और बुध कन्या राशि में रहेंगे। इसी दिन गणेश चतुर्थी और कृष्ण जी की रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार को गणेश जी और कृष्ण जी दोनों का दिन है। ये अद्भुत संयोग करवाचौथ के व्रत को और शुभ फलदायी बना रहा है।

इस दिन पति की लंबी आयु के साथ संतान सुख भी मिल सकता है। करवाचौथ के दिन गणेश, मां गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। उधर, करवा चौथ के लिए महिलाआं ने दिन भर खूब तैयारी की। ज्वैलरी, साड़ी, लहंगा और चूड़ी कंगन की खरीदारी संग मेहंदी लगाई और पूजा की तैयारी के लिए सामान खरीदा। इस दौरान बाजार में भी खूब रौनक रही। जगह-जगह चूड़ा, खील, लइया, गट्टा, खिलौने और पूजा के सामान की दुकानें लगी मिलीं। जगह-जगह करवा की दुकानें भी लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें