शहर के पटेलनगर चौराहे में शहीदों को नमन करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर/बिंदकी। अंग्रेजी सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव प्रसाद को याद किया गया। सभासद विनय तिवारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर विवेक दुबे, अर्पित तिवारी, पीयूष चौधरी, अंकित यादव, सौरभ सिंह, शिवम कुमार, जेपी सिंह रहे।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के कुंवरपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान के सभागार में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन हुआ। पदाधिकारियों ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को हवन, पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित क ी। इसके बाद गोष्ठी कर उनके त्याग व बलिदान के संस्मरणों को दोहराते हुए वेलेंटाइन-डे का विरोध किया। विहिप अध्यक्ष शांतीलाल तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी को महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को अंग्रेजों ने फ ांसी की सजा दी थी। आज का दिन वेलेंटाइन-डे मनाने का नहीं बल्कि अमर शहीदों की शहादत को याद करने का है। बजरंग दल के जिला संयोजक ओम जी ने शासन प्रशासन से आग्रह किया कि होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों में पाश्चात्य संस्कृति को अपना कर सार्वजनिक स्थल में अश्लीलता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में सुरजीत सिंह, हरिओम, रोशनी, आशीष पटेल, रिषीराज, राहुल, पलक, निधि, शुभांजली, अमन, किशन, प्रशांत, किरन, सविता, महेश, संजय, प्रशांत, लाखन ने विचार व्यक्त किया।