फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों के लेकर मनरेगा कर्मियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह चौहान के नेतृत्व में मनरेगा कर्मियों ने विकास भवन में प्रदर्शन किया और 13 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश को सौंपा।
विज्ञापन

जिसमें मांग की गई कि दिवंगत हुए मनरेगा कर्मियों के परिजनों को योग्यतानुसार रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाए। जेम पोर्टल से नियुक्तियां किया जाना गलत है, इसलिए जेम पोर्टल को प्रतिबंधित किया जाए। मनरेगा संविदा कर्मियों को ईपीएफ, ईएसआईसी व अन्य सामाजिक सुरक्षा के लाभ दिए जाएं। एचआर पॉलिसी व तबादला नीति लागू की जाए। मनरेगा कर्मियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर डाला जाए व कर्मियों की सेवा पुस्तिका राष्ट्रीय
स्वास्थ्य मिशन कर्मियों की तरह जारी की जाए। साथ ही मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में पुष्पेंद्र सिंह, मो. महताब अनवर, रोहित गुप्ता, प्रकाश सिंह, राम सिंह, अरविंद सिंह, मो. तौसीफ, ज्योति गुप्ता, शिवप्रताप मौर्य, रवींद्र सिंह, पवन कुमार, लालू प्रसाद यादव, दिनेश सिंह और रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें