फतेहपुर। पुलिस ने मनीष की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी उनके साले अनुज शुक्ला उर्फ पप्पू को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने लखनऊ बाईपास से यह गिरफ्तारी की है।
खागा कोतवाली के ब्राम्हणपुर गांव निवासी मनीष तिवारी बिजली विभाग की ठेकेदारी करते थे और श्रद्धा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भी थे। तीन जून की रात करीब एक बजे वह पुलिस को खून से लथपथ पत्थरकटा चौराहे पर मिले थे। यहां पर उनका साला अनुज शुक्ला उर्फ पप्पू निवासी गदाई मोहल्ला खागा व उनकी पत्नी साक्षी
तिवारी थी। परिजन मनीष को सदर और फिर वहां से कानपुर के एक अस्पताल ले गए। जहां 11 जून की रात मनीष का निधन हो गया। पुलिस ने उनके पिता उमाशंकर तिवारी की तहरीर पर मनीष के साले अनुज शक्ला व
उसके दोस्त गौरव अग्निहोत्री के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने गौरव को पहले ही जेल भेजने की कार्रवाई की थी। मुराइन टोला चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने रविवार की सुबह अनुज शुक्ला को लखनऊ बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।