फतेहपुर। घना कोहरा मंगलवार की सुबह 11 बजे तक छाया रहा। जिससे शहर की सड़कों पर खुले मैनहोलों से लोग बचते नजर आए। इसके बावजूद नगर पालिका ने चुप्पी साध रखी है। शहर की सड़कों की पुलियों के बीच में खुले मैनहोलों में कोहरे की धुंध में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इनके अलावा सड़कों के किनारे आठ से 10 फीट गहरे नालों में कार्यदायी संस्था जलनिगम ने नालों का निर्माण कराकर मैनहोल खुला छोड़ रखा है।
इनसेट
फोटो-9-ज्वालागंज तिराहे पर खुला मेनहोल। संवाद
कभी भी हो सकता है हादसा
- ज्वालागंज तिराहे पर बांदा रोड पर बनी पुलिया के मध्य खुले मैनहोल में कभी दुर्घटना हो सकती है। घने कोहरे में कोई वाहन सवार गिरकर दुर्घटना का शिकार हो सकता है। इसके बावजूद प्रशासन को इस महत्वपूर्ण रोड का खुला मैनहोल को बंद करने की चिंता नहीं है।
..............
फोटो-8-शादीपुर चौराहे से गैस गोदाम रोड में खुला मेनहोल। संवाद
कोहरे में चूक हो सकती है जानलेवा
- शहर के शादीपुर चौराहे से गैस गोदाम रोड पर खुला मैनहोल दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। कोहरे में थोड़ी सी चूक होने पर दुर्घटना की हमेशा आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद नगर पालिका ने इस मेनहोल को बंद कराना मुनासिब नहीं समझा है।
..............
फोटो-10-सरांय मोहल्ले में खुला मैनहोल। संवाद
बंद करने का कोई प्रयास नहीं
- सरांय मोहल्ले को सीधे जीटी रोड को मिलाने वाली रोड में मैनहोल खुला है। बीच सड़क के इस मैनहोल में कोहरे की धुंध मेें बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो सकते हैं। इस सड़क से हमेशा आवागमन रहता है। ऐसे में थोड़ी सी असावधानी जान जोखिम में डाल सकती है। इसके बावजूद दुर्घटना रोकने के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। ........................
फोटो-7-वर्मा चौराहे में खुला मेनहोल। संवाद
जानलेवा न बन जाए ...
-शहर के वर्मा चौराहा में खुला मेनहोल कभी भी खतरनाक साबित हो सकता है। इस रोड पर हजारों संख्या में वाहनों का आना जाना है। कभी कोई वाहन घने कोहरे में मेनहोल में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
कोट
मैनहोल खुले होने की उन्हें जानकारी नहीं है। सफाई नायकों से खुले मैनहोलों की रिपोर्ट मांगी गई है। जहां भी मेनहोल खुले हैं, उन्हें तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए जाएंगे। राजकुमार मौर्य एडवोकेट, चेयरमैन नगर पालिका