फतेहपुर। उपकरण वितरण के लिए पात्र दिव्यांगों को चिह्नित करने के लिए 28 दिसंबर को परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से लगने वाले शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी बनाए जाएंगे। चिह्नित दिव्यांगों को कानपुर के केडीएमए स्कूल में सहायक उपकरण दिए जाएंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन और प्रशासन के सहयोग से लगने वाले शिविर में चिह्नित दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण देने के लिए नाप के लिए एलिम्को कानपुर की टीम मौजूद रहेगी। इसमें 21 तरह के दिव्यांग चिह्नित कर उपकरण दिए जाएंगे। उपकरणों में ट्राईसाकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वाकर, हाथ छड़ी, कानपुर की मशीन, कटे हाथ पैरों के स्थान पर नकली हाथ पैर लगाए जाएंगे। कृत्रिम उपकरण की पात्रता के लिए स्वास्थ्य विभाग से जारी 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
ये जरूरी हैं प्रपत्र
- पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो, आय प्रमाण पत्र (प्रतिमाह 22500 रुपये कम आय) राजस्व विभाग, सांसद, विधायक या ग्राम प्रधान की ओर से जारी प्रमाण पत्र मान्य होंगे।
फोटो-24-सी.इंदुमती, डीएम
कोट्स
दिव्यांग मेले में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांगजन एवं वृद्ध लाभार्थियों के चिह्नांकन के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में मूल्यांकन शिविर का आयोजन एडिप योजनान्तर्गत एलिम्को कर रहा है। जिले के वृद्धजनों और दिव्यांगजनो से अपील की है कि चिह्नांकन शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं। - सी. इंदुमती, डीएम, फतेहपुर।