फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के बाहर खड़े कराए गए ट्रकों को मिली इंट्री

विज्ञापन
मंडी समिति के अंदर खड़े किए गए ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। मंडी समिति में पार्किंग की समस्या का समाधान अधिकारियों ने कर दिया है। इस कारण गेट के बाहर खड़े ट्रकों को मंडी में प्रवेश करा दिया गया है। हालांकि खरीद के नए नियमों से किसान जरूर परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

किशनपुर मंडी समिति में चल रहे धान क्रय केंद्र के विपणन निरीक्षक ने पार्किंग न होने की समस्या बता कर गेट पर नोटिस चस्पा करा दी थी। इस कारण मंडी में आने वाले ट्रकों, ट्रैक्टरों को बाहर ही खड़ा करा दिया गया था। इसकी खबर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित की।
इसका असर यह हुआ कि बुधवार को ही मंडी के बाहर खडे़ अनाज लदे ट्रकों को मंडी के अंदर प्रवेश मिल गया। मंडी में प्रतिदिन 200 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही एक खतौनी पर केवल 50 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में वह किसान जिनके पास 50 क्विंटल से अधिक धान है, उन्हें अतिरिक्त धान बाहर ले जाना पड़ेगा। इसके साथ ही धान खरीद की अंतिम तारीख 28 फरवरी है। मंडी के अंदर किसानों की करीब 20 गाड़ियां अनाज से लदी खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें