फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सातों को हराकर मंडा सरांय की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
फोटो-14-बल्लेबाज आलोक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
थरियांव। हसवा विकासखंड के रामपुर थरियांव प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को सातों और मंडा सरांय टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में मंडा सरांय ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मंडा सरांय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सातों टीम के खिलाड़ियों ने 14 ओवर में 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मंडा सरांय टीम के बल्लेबाजों ने नौ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। मंडा सरांय टीम के बल्लेबाज टेंपो उर्फ आलोक ने तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 27 गेंद में 53 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मुख्य अतिथि गोरे मौर्य ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहां पर कमेटी के सदस्य अवधेश मौर्य, नवीन दीक्षित, अमित सिंह, अमित राज, शिवलोचन सिंह, शैलेन्द्र, मुकेश चौधरी, लवकुश यादव गुरुजी, नरसिंह यादव, शिवधेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

फोटो-14-बल्लेबाज आलोक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें