फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोल्ड ड्रिंक एजेंसी का मैनेजर 30 लाख हड़प कर भागा

Sun, 10 Dec 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राधानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक ने मैनेजर के खिलाफ 30 लाख की रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की है।
राधानगर थाना क्षेत्र के गंगानगर मोहल्ला निवासी विश्वास मिश्रा एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी की एजेंसी संचालक हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि एजेंसी में सदर कोतवाली क्षेत्र के पीलू तले चौराहा निवासी हसन अबदुल्लाह मैनेजर पद पर कार्यरत था।
उसने कागजों में हेराफेरी कर 30 लाख का गबन कर लिया। इसके बाद भाग निकला। मैनेजर से बड़ी मुश्किल के बाद फोन पर संपर्क हो सका। उसने बोला कि रुपयों की जरूरत थी। कुछ दिनों बाद लौटा देगा। कई महीने से उसे टरकाए रहा। उसने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने लिखित समझौते में रुपये हड़पने की बात कबूली। अब रुपये मांगने पर गायब कर देने की धमकी दी है। उसे उल्टा मुकदमे में फंसाने की बात कह रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें