फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुन्नस में युवक को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। शहर से दवा लेकर लौट रहे युवक को शुक्रवार की रात बाइक सवारों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हसवा कस्बा निवासी वीर प्रताप सिंह के बेटे प्रयाग सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ आमापुर में एक दुकानदार का बेवजह वीडियो बनाने पर शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया था। शहर से रात को प्रयाग सिंह दवा लेकर घर लौट रहा था। थरियांव थानाक्षेत्र के हाईवे बिलंदा पुल के पास बाइक सवार तीन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने पुलिस को बताया कि दुकानदार और दो अन्य लोगों ने हमला किया है। वह लोग पुरानी रंजिश मानते हैं। उसने व्हाट्सएप ग्रुप में विवादित टिप्पणी करने पर रोका था। इसी खुन्नस में हमला किया गया है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में युवक को चोट गिरने से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें