फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इंस्टाग्राम पर युवती बनकर युवक से 2.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के जरिये युवती बनकर एक युवक से 2.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कारीकान गांव निवासी बालचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि धाता कस्बा निवासी रावेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर उससे दोस्ती की। इसके बाद शादी का भरोसा देकर नकद और ऑनलाइन कुल 2.50 लाख रुपये ले लिए।
जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने न केवल इन्कार किया बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें