फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में युवक की मौत

Mon, 16 Feb 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात सिग्नल न मिलने पर धीमी रफ्तार से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में युवक की मौत हो गई। जीआरपी की पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


राजधानी का स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इसके बाद भी युवक के दौड़ने से उसके नेत्रहीन होने की आशंका जताई जा रही है।

जीआरपी एसओ बृजेश यादव ने बताया कि राजधानी रात के करीब 12 बजे डाउन लाइन से गुजर रही थी। ट्रेन को आगे का सिग्नल नहीं मिला था।

इसी वजह से राजधानी की रफ्तार धीमी हो गई थी। तभी प्लेटफार्म नंबर दो से एक 35 वर्षीय युवक राजधानी के गेट पर लगे एंगल को टटोलते हुए पकड़ लिया था।

जबकि ट्रेन के दरवाजे बंद थे। दरवाजे नहीं खुलने पर अनियंत्रित होकर युवक गिर गया। हादसे की खबर अन्य यात्रियों और स्टेशन के आस पास के लोगों को लगी तो जानकारी थानों को भेजी गई लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी।

घटना से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक नेत्रहीन रहा होगा। इसलिए उसे राजधानी एक्सप्रेस समझ नहीं आई और वह दूसरी ट्रेन समझकर उस पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। वह ट्रेन में बैठने के लिये दरवाजे पर जाकर लटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें