फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ससुराल से घर लौट रहे चित्रकूट के युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के अढ़ौली इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के परसौजा गांव निवासी शिव विशाल (28) पुत्र चुन्नू बाइक से निहालपुर मजरे जगजीवनपुर सुल्तानपुर घोष स्थित ससुराल से घर जा रहा था। अढ़ौली इंटर कॉलेज के पास वह हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी है या फिर अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी धाता पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर से वाहन स्वामी का पता लगाकर परिजन को सूचना दी। इसके बाद युवक की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें