फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश मिला रोडवेज सवार, जहर खुरान ने बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
खाग में प्रयागराज से रोडवेज बस में सवार एक व्यक्ति को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। उसे खागा बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में पुलिस ने उतारकर हरदो सीएचसी भिजवाया। हाल की यह दूसरी घटना है। प्रयागराज के लीडर रोड की बस में 43 वर्षीय व्यक्ति प्रयागराज से बैठा था।
विज्ञापन

उसके बगल में दो और व्यक्ति बैठे हुए थे। बस करीब ढाई बजे खागा बस अड्डे पहुंची तो वह बेहोश था। यात्रियों की जानकारी पर कंडक्टर सत्येंद्र सोनकर ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर खागा आरके सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर बेहोश व्यक्ति को हरदो अस्पताल भेजा। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
उधर, बस यात्रियों ने बताया कि दो लोगों ने पहले उसे लड्डू खाने के लिए दिया था लेकिन उसने मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने चाय और नमकीन दी। बेहोश होने वाले व्यक्ति ने नमकीन खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें