फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी के सामने ट्रेन से गिरा युवक, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ शाहजहांपुर से कोलकाता जा रहा था। सफर के दौरान हुए हादसे से पत्नी सदमे में है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के हजीतपुर निवासी संतोष (28) पुत्र धनंधर सिंह पत्नी सीता के साथ ग्वालियर-कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12320) से यात्रा कर रहे थे।
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कंसपुर और न्यू मलवां रेलवे स्टेशन के बीच ममरेजपुर गांव के पास वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें