फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दोस्तों संग गंगा नहाते समय रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया तले चौक निवासी हासिम (25) पुत्र एकबाल अहमद दोस्तों के साथ दोपहर को घर से घूमने निकला था। वह लोग भिटौरा मार्ग पर हाजीपुर गंगा नदी के घाट पहुंच गए। नदी में नहाने के लिए उतर गए। हासिम गहराई में चले जाने से डूब गया। यह देखकर दोस्तों के होश उड़ गए। दोस्तों की चीख पुकार सुनकर
ग्रामीण इकट्ठा हुए। ग्रामीण गोताखोरों की मशक्कत से हासिम को बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया परिजनों की ओर से तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें