फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से जीजा की मौत, साला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा कस्बे के गैस गोदाम के पास मंगलवार की दोपहर लोडर की टक्कर से मोपेड सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि करीब 200 मीटर तक दोनों मोपेड सवार घिसटते चले गए। मोपेड सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गहरी चोटें मौत का कारण बताई गई हैं।
विज्ञापन

यह हादसा दोपहर तीन बजे हुआ। डाकघर के पास रहने वाले गुलाब के बड़े बेटे राजेश उर्फ बड़े (47) की ससुराल फतेहपुर के मुराइनटोला में है। राजेश का साला बबलू अपनी बहन से मिलने आया था। बबलू को छोड़ने के लिए राजेश मोपेड से नेशनल हाईवे मोड़ जा रहा था। तभी गैस गोदाम के पास हाईवे की तरफ से आ रही लोडर से मोपेड टकरा गई। इस हादसे में दोनों मोपेड सवार सड़क पर 200 मीटर तक घिसटते चले गए।
हादसा देखकर इलाकाई दौड़ पड़े और भाग रहे लोडर के चालक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर हसवा पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपनी सुपुर्दगी में लेकर दोनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। यहां से नाजुक हालत में राजेश को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बबली रो रोकर बेहाल हो गई। राजेश की मौत से मासूम बेटे रामू और श्यामू के सिर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें