फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़ा कंटेनर, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर थरियांव थानाक्षेत्र के पश्चिमी बाईपास पर मंगलवार रात करीब आठ बजे खड़े ट्रक में कंटेनर घुस गया, जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के पुखरी थाने के मांडा मेजा निवासी चालक धर्मेंद्र कुमार मंगलवार की शाम कंटेनर लेकर कानपुर से प्रयागराज जा रहा था। उसके साथ कंटेनर में मिर्जापुर के कछुवा बाजार निवासी दिलीप, प्रदीप कुमार तिवारी पुत्र पवन तिवारी और मनीष गुप्ता सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। कंटेनर थरियांव पश्चिमी बाईपास के पास खड़े ट्रक से भिड़ गया, जिसमें प्रदीप कुमार तिवारी की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाकी तीन लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची थरियांव पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाकाई लोगों ने बताया कि अंडरपास बनने के कारण सिंगल लेन से दोनों तरफ का यातायात गुजारा जा रहा है। काम धीमी गति से होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। लोगों ने एनएचएआई के खिलाफ नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें