फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों की टक्कर से युवक की मौत, घटना से घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
वन की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शुक्रवार रात साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। थरियांव थानाक्षेत्र के कस्बा जीटी रोड निवासी स्व. बदलू प्रसाद रैदास का बेटा पवन कुमार (35) शुक्रवार रात किराने की दुकान से सामान लेने साइकिल से गया था।
विज्ञापन

घर लौट रहा था, तभी थरियांव कस्बे की ओर से आए बाइक सवार कुलदीप कुमार उर्फ बंगाली यादव निवासी धर्मदासपुर थाना थरियांव ने उपकेंद्र के पास पवन को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। बाइक सवार कुलदीप और अर्जुन को भी हल्की चोटें आईं। वहीं, पवन को गंभीर हालत में नर्सिंग होम से कानपुर रेफर कर दिया गया।
जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 11 बजे पवन की मौत हो गई। घायल बाइक सवारों की हालत ठीक है। घटना से पत्नी राजकुमारी और मां रामकुमारी का हाल बेहाल हो गईं। पवन के तीन बच्चे रवी ( 7), बेटी रेनू (5), बेटा सनी (2) हैं। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें