फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार शाम बाइक सवारों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चालक किसान की मौत हो गई, पीछा बैठा रिश्तेदार घायल हो गया। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस मौके से शव हटवाया तब जाकर यातायात बहाल हो सका। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव के धर्मपुर राजबहादुर का बेटा रामप्रताप (45) बाइक से साढ़ू समरजीत के साथ बेटी राजकुमारी के घर पनई हुसैनगंज जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र हाईवे के सुल्तानगर के पास प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। रामप्रताप उसी ट्रक की चपेट में आने से कुचल गए। दूसरी तरफ गिरने से समरजीत घायल हुए।
हसवा चौकी पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। इधर, पीछे टेंपो सवार रामप्रताप की पत्नी रामपति पहुंच गईं। उसने बताया कि बेटी राजकुमारी को बच्ची पैदा हुई थी। वह लोग बेटी के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हाईवे पर घटना से यातायात बाधित हो गया। पुलिस शव हटवाने के बाद यातायात बहाल करा सकी। एसएसआई कैलाश नाथ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।