फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल फैन में आ रहे करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। सैदपुर भुरुही गांव में टेबल फैन में आ रहे करंट से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक पड़ोसी के घर के बरामदे में बैठा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के सैदपुर भुरुही गांव निवासी छोटू गोस्वामी (27) अविवाहित था। छोटे भाई शनि गोस्वामी ने थाने में लिखित सूचना दी है। बताया कि बुधवार को करीब दो बजे छोटू पड़ोसी के बरामदे में बैठा हुआ था और वहीं पर एक टेबल फैन रखा हुआ था। अचानक उसने जैसे ही पंखे को छुुआ तो उसमें आ रहे करंट से झुलसकर
गिर गए। शोरगुल होने पर परिजन पहुंचे तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर खखरेरू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छोटू द्वारा पंखा ठीक करने की बात बताई जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें