फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ प्लांट कर्मचारी की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली के देवीगंज मोहल्ले में शुक्रवार रात एक युवक की छत से नीचे गिर कर मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

देवीगंज मोहल्ला निवासी दुखीराम प्रसाद का बेटा मोनू मिश्रा (23) आरओ प्लांट में पानी सप्लाई का काम करता था। वह शुक्रवार रात घर की छत पर बने कमरे में सोया था।
रात को शौचालय जाने का उठा जा रहा था। छज्जे के पास नींद में होने के कारण वह पैर फिसलने से सड़क पर जा गिरा। उसके गिरने की आवाज से परिजनों की नींद खुली। परिजन घर के बाहर निकले।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से मोनू को गंभीर हालत में पड़ा देखकर जिला अस्पताल लेकर लाए। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख उसे कानपुर हैलट ले जाने की सलाह दी।
परिजन युवक को हैलट लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसबीच मोनू ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के छोटे भाई गोलू और मां मिथलेश देवी का रो-रोकर बेहाल हो गई। चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें