फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी, पत्नी के घर नहीं आने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक के दरवाजे में लगी भीड़ - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
पत्नी और बेटी के घर न लौटने पर युवक ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाद के चलते पत्नी बेटी को लेकर मायके में रहती है। इससे युवक तनाव में था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पानी की टंकी के पास रहने वाले उदय सिंह का बेटा राणा (30) दिल्ली में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में वह घर लौटा था। राणा से विवाद के चलते पत्नी पूनम बेटी नैना (2) को लेकर मायके हुसैनगंज में रह रही है।
परिजनों ने बताया कि नैना के पैदा होने के बाद पूनम मायके चली गई थी। राणा पत्नी और बेटी को घर लाने की कोशिश में रहता था। वह एक साल पहले पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। पत्नी के घर न लौटने पर राणा ने विरोध किया था। इस पर ससुराल पक्ष ने पिटाई कर दी थी। वह बेटी का पालन पोषण करना चाहता था। इसी से तनाव में रहता था। दो दिन से उसने खाना पानी छोड़ रखा था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर देखा तो राणा चारपाई पर नहीं था। वह उसकी खोजबीन करने लगे। घर के पीछे कटहल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका देख चीख पुकार मच गई।
आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। कोतवाल ने बताया कि घरेेलू मामले को लेकर तनाव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें