फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में बोले कांग्रेसी बोले, जनता को मूर्ख बना रही भाजपा,

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को शहर के महाजरी मोहल्ले में हुई। कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भूमि पूजन के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह जनता को मूर्ख बना रही है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला सचिव धर्मेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि रामजन्म भूमि का पूजन 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने कर दिया था। दोबारा भूमिपूजन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।
अब जब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो वह मंदिर निर्माण का नया मुद्दा तैयार करने की कोशिश कर रही है। बैठक में कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रियदर्शन यादव, संजय श्रीवास्तव, जागेश्वर प्रसाद, संजीव श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, सविता देवी, मनोरमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें