फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुरः धान को ढकने के लिए करें तिरपाल की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। एसडीएम ने सभी धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि मौसम को देखते हुए धान के बोरों को ढकने के लिए तिरपाल की अतिरिक्त व्यवस्था पहले से कर लें।
विज्ञापन

धाता स्थित धान क्रय केंद्र पर एसडीएम मनीष कुमार शनिवार दोपहर निरीक्षण करने पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि यहां पर आठ किसानों से शनिवार को करीब 400 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। एसडीएम ने यहां की व्यवस्थाएं देखने के बाद सभी केंद्र प्रभारियों के निर्देश दिए।
उन्होंने मौसम को देखते हुए केंद्र में रखे हुए धान को ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था पहले से कर लें। मौसम खराब होने पर तिरपाल का प्रयोग अनाज को बचाने के लिए किया जाए। केंद्र पर दो कांटे लगे पाए गए। केंद्र की क्षमता 600 क्विंटल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें