फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला को आत्महत्या को मजबूर करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली युवती ने छेड़छाड़ एवं मारपीट से तंग आकर 27 जनवरी को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार, उसके पिता रामसजीवन और मां रामसखी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट के बाद से सभी आरोपी फरार थे। सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान अनिल को पकड़ा। अनिल के माता-पिता अभी भी फरार हैं। मलवां थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि छेड़छाड़ एवं मारपीट से तंग आकर युवती ने 27 जनवरी को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके माता-पिता भी फरार हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें