औंग। थाना क्षेत्र के कौड़िया लिंक मार्ग पर वन विभाग ने एक डीसीएम व दो पिकअप महुआ की हरी लकड़ी बरामद की है। छिवली गांव के एक किसान से कानपुर के एक ठेकेदार ने महुआ का पेड़ खरीदा था। सोमवार को पेड़ काटकर ठेकेदार कानपुर ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वन दरोगा रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को तहरीर देकर वन संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)