फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कब्जे में बेटा होने की धमकी देकर भाजपा नेता से मांगी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी राजेश सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। उनका बेटा अभिनव लखनऊ में पढ़ाई करता है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को उनके पास अलग-अलगे नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सब इंस्पेक्टर विजय कुमार लखनऊ बताया।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने कहा कि उनका पुत्र अभिनव सिंह एक मामले को लेकर कब्जे में है। उसे छुड़वाने के लिए फिरौती के रूप में डेढ़ लाख रुपये मांगे। रुपये फोन पे या गूगल पे पर भेजने की बात कही। वह बोला कि रुपये मिलने के बाद पुत्र को छोड़ देगें। उसके भेजे दो मोबाइल नंबर पर पांच-पांच हजार रुपये दो बार में भेजा।
करीब एक घंटा बीतने पर पुत्र लखनऊ में अपने घर पहुंच गया। आरोप लगाया कि राजनीतिक रंजिश के चलते साजिश की जा रही है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना साइबर अपराधियों ने की है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें