फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने का विरोध करने पत्नी ने बच्ची संग फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर(फतेहपुर)। पति के शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के इटोलीपुर गांव निवासी संजय सिंह शराब का लती है। पत्नी सोमवती (28) इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर शाम को दंपति के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद संजय खेत की ओर चला गया। करीब रात आठ बजे संजय घर लौटा। उसने कमरे का दरवाजा खोला। पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची रिया को छत के कुंडे से लटका देखा। साड़ी के फंदे में दोनों के शव लटक रहे थे। ग्रामीणों और परिजनों ने अंदेशा जताया कि पहले महिला ने बच्ची गला कसा होगा, उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटकी होगी। महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका मायका खागा कोतवाली के बुदवन गांव में है। एसओ पंधारी सरोज ने बताया कि मामले की सूचना किसी पक्ष ने नहीं दी है। घटना की जांच कराने को पुलिस भेजी गई है। मायके पक्ष के आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें