फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महावतपुर असहट और नरौली ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
फोटो-31-मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
किशनपुर। विजयीपुर विकासखंड के जालंधरपुर मजरे गुरुवल में जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। सोमवार को टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। महावतपुर असहट ने पुर बुजुर्ग को और नरौली ने सेधरी को हराया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच महावतपुर असहट व पुर बुजुर्ग के बीच खेला गया। पुर बुजुर्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। महावतपुर असहट की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए। 68 रनों का लक्ष्य लेकर पुर बुजुर्ग उतरी लेकिन शुरुआत अच्छी रही। कुछ समय बाद लगातार विकेट गिरते गए और टीम सिमट गई। पुर बुजुर्ग की पूरी टीम 64 रन पर ऑल आउट हो गई।
महावतपुर असहट ने तीन रनों से मैच जीत लिया। मैच में विपिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच जीता। मैदान में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला खूब रहा। वहीं दूसरा मैच सेधरी व नरौली के बीच खेला गया। सेधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 12 ओवर में 74 रन बनाए।
विज्ञापन

नरौली ने 75 रनों का लक्ष्य लेकर पीछा किया। अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। अजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान विनय निषाद अमरनाथ निषाद विक्रम निषाद रोहित निषाद संजू बाबा सहित दर्शक मौजूद रहे।

फोटो-31-मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें