फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानंदा का इंजन फेल, रूट रहा प्रभावित

Tue, 30 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
बांसडीहरोड के रघुनाथपुर पिपरपाती के पास मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रात में स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में समय काटते लोग।
विज्ञापन
फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर बिहार जा रही महानंदा एक्सप्रेस का सोमवार को मलवां स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया। इससे डाउन लाइन करीब घंटा प्रभावित रही। डाउन रूट की ट्रेनों को पीछे के स्टेशन पर रोक दिया गया। दूसरा इंजन बदलने के बाद ट्रेनों का आवागमन चालू हुआ। रेलवे के यातायात प्रभारी नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि महानंदा एक्सप्रेस का अचानक इंजन फेल हो गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर खराब इंजन को खोल कर मलवां स्टेशन के आउटर पर खड़ा कर दिया गया। उसी स्टेशन से ही दूसरा इंजन लाकर ट्रेन में जोड़ा गया है। एक घंटा रूट बंद होने से डाउन लाइन पर चौरीचौरा और मेमू ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें