फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महानंदा एक्सप्रेस और नार्थ ईस्ट सुपरफास्ट रद्द, अन्य ट्रेनें भी लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोहरे के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को रेलवे ने ट्रेन नंबर 12506 नार्थ ईस्ट सुपरफास्ट और 15484 महानंदा एक्सप्रेस रद्द कर दिया है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 20434 जम्मू मेल ढाई घंटे और 14118 कालिंदी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों के रद्द और लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंबित हो रही हैं।
इसी प्रकार परिवहन निगम के बस स्टैंड से बृहस्पतिवार रात नौ बजे कानपुर के लिए रवाना हुई रोडवेज बस 11 बजे और साढ़े नौ बजे रवाना हुई बस 12 बजे पहुंची। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि कोहरे के कारण बसें सामान्य गति से नहीं चल पा रही हैं। हादसों से बचने के लिए चालक स्वविवेक से बसें चला रहे हैं। मौसम साफ होने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें