फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामृत्युंजय जाप के साथ भक्तों ने की पूजा-अर्चना

Sun, 20 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडर गांव में चल रही 51 कुंडीय महामृत्युंजय जप व पूजा के चौथे दिन भक्तों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। गायत्री तपोवन हरिद्वार के कथावाचक ने लोगों को भगवान श्रीराम की लीलाओं का कथा के माध्यम से रसपान कराया। भगवान की कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। कथा के समापन में दही और माखन का प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन


 
विराट महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ समिति की ओर से पांच दिवसीय 51 कुंडीय महामृत्युंजय पूजा, गायत्री महायज्ञ और श्रीराम कथा का सत्संग हो रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन महिलाओं ने 51 कुंडों की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसमें गांव की 50 महिलाओं ने भाग लिया।


 कार्यक्रम के आयोजक राजाराम और अनकेश कुमार ने बताया कि रविवार को कार्यक्रम का समापन होगा। इसमें हवन यज्ञ होगा। इसके बाद भंडारे में लोगों को हलवा-पूड़ी का प्रसाद दिया जाएगा। कार्यक्रम में राजू तिवारी, सुनील कुमार, सोमेश कुमार, विवेक सचान प्रमुख सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें