फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर बिजली कर्मियों ने किया हंगामा

Wed, 04 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बिजली कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के संविदा कर्मियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है।  कुशल कर्मियों को 8200 के स्थान पर 5500 और  अकुशल कर्मियों को 6700 के स्थान पर 5200 का भुगतान किया जा रहा है। इस पर इनमें नाराजगी है।
विज्ञापन


मानदेय न मिलने पर मंडलीय अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बिजली कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने बताया कि मानक के अनुसार  भुगतान किए जाने की मांग एक वर्ष से की जा रही है ।

विभागीय अफसर  इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में बिजली कर्मियों का शोषण हो रहा है।  उपभोक्ताओं की समस्याएं सही करने में संसाधनों की कमी आड़े आ रही है। ब्रेक डाउन सही करने के लिए सीढ़ी, अर्थचेन, सेफ्टी बेल्ट, टार्च आदि की व्यवस्था सालों से नहीं की गई। इस दौरान उमाकांत अग्निहोत्री ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें