फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कूदे प्रेमी युगल, रेस्क्यू कर बचाए गए

विज्ञापन
किशनपुर थाना क्षेत्र के महोली डेरा गांव के कुवें में कूदे प्रेमी युगल को निकालते ग्रामीण - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। सजातीय होने के बाद भी विवाह में अड़चन पड़ने से महोली का डेरा मजरे महावतपुर असहट गांव में एक प्रेमी युगल ने यमुना नदी किनारे बने एक सूखे कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

दोनों रविवार रात 11 बजे से अपने घरों से गायब थे। परिजनों ने खोजा लेकिन वह नहीं मिले। सुबह कुएं से कराहने की आवाजें सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने अंदर झांका तो माजरा भांपकर शोर मचाया।
कुछ ही देर में ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करके उन्हें बाहर निकला। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह यमुना किनारे पहुंचे कुछ ग्रामीणों को पास स्थित सूखे कुएं से किसी के कराहने की आवाजें सुनाई दीं। इस पर ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो अंदर एक युवक और युवती नजर आए।
फिर क्या था यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ देर में ही एसओ किशनपुर पंधारी सरोज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें हरदो अस्पताल भेजा गया।
जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग था। सजातीय होने के बाद भी परिवार के लोग उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे।
ऐसे में दोनों ने यह कदम उठाया। दोनों रविवार रात से गायब थे और परिजन उन्हें खोज भी रहे थे। युवती का एक पैर टूट गया है और उसके सिर पर भी चोट है। जबकि युवक का एक पैर टूटा है। इसके अलावा सिर में गंभीर चोट आई हैं।
किस्मत थी जो जिंदा निकल आए कुएं से
यमुना किनारे जिस सूखे कुएं से दोनों को पुलिस ने बाहर निकाला। वह कुआं एक सबमर्सिबल पंप का है। करीब 75 फीट गहरे कुएं में लोहे के पाइप के साथ ही नीचे डेढ़ से दो कुंतल वजनी पंखा लगा है।
शुक्र ये रहा कि दोनों जब नीचे गिरे तो पंखे से नहीं टकराए, वरना धारदार पंखों से टकराने के बाद कुछ भी हो सकता था। उधर, परिजनों ने विजयीपुर पीएचसी में इलाज न मिलने का आरोप लगाया है।
बाइक से पहुंची पुलिस और बचाई जान
जिस कुएं में प्रेमी युगल कूदे, वह गांव के बाहर जंगल में यमुना किनारे है। यहां पर पुलिस की जीप नहीं पहुंच सकती थी। ऐसे में पुलिस ने जीप के बदले बाइक का प्रयोग किया। प्रेमी युगल के मोबाइल फोन पास में ही खरपतवार में रखे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें