फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार सवार बदमाशों पर ट्रक लूट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लखनऊ के ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने कार सवार बदमाशों पर ट्रक लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधनू क्षेत्र में चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर बदमाशों ने अगले दिन बिंदकी क्षेत्र में फेंका था।
विज्ञापन

लखनऊ बीबीडी थाना क्षेत्र के ओमेगा ग्रीनपार्क अपार्टमेंट ई-ब्लाक निवासी कृष्ण मोहन सिंह कुंवर कलावती कांट्रेक्शन कंपनी के संचालक हैं। दो दिसंबर की रात उनका ट्रक हरदोई से सीमेंट उतारकर भरुआ सुमेरपुर जा रहा था।
कानपुर विधनू क्षेत्र के ओरियारा बाजार सामाधि स्थल के पास कार सवार बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया। बदमाशों ने लखनऊ जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सठवारा पहासा निवासी चालक रंजीत कुमार और बाराबंकी के लोन कटरा थाना क्षेत्र के जौरास निवासी खलासी आकाश कुमार तमंचे के बल पर बंधक बना लिया था।
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रक, मोबाइल, पर्स लूटकर दोनों की आंखों में काली पट्टी बांधकर कार में बैठा लिया और तड़के करीब चार बजे बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में फेंक दिया था। ट्रक मालिक के अनुसार रात साढ़े तीन बजे जीपीएस के जरिये ट्रक की अंतिम लोकेशन घाटमपुर में मिली थी।
बिंदकी कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक ने मंगलवार रात को तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
बिंदकी कोतवाली पुलिस की एक टीम वादी कृष्णमोहन सिंह को लेकर बुधवार को विधनू थाना क्षेत्र रवाना हुई है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार करेगी। इसके बाद पुलिस विवेचना स्थानांतरित कर सकती है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि घटनास्थल कानपुर का है। इसी वजह से विवेचना स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें