फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार क्रेन आपरेटर की मौत,चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फैक्टरी के क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई और चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के चक्की गांव निवासी दीनू सिंह (46) मलवां की एक फैक्टरी में क्रेन आपरेटर थे। वह सोमवार को बेटी अनामिका से मिलने गुगौली गए थे। साथ में चचेरा भाई लकी सिंह भी था।
दोनों भाई रात में बाइक से घर लौट रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर दूधी कगार मोड़ के पास कानपुर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया, जहां से दीनू को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर लेकर जाते समय मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है। लकी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें