फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के ट्रक चालक को बदमाशों ने पीटकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महोबा जिले के कबरई में गिट्टी लोड करने गए गाजीपुर कस्बे के ट्रक चालक से गुरुवार रात बदमाशों ने चार हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने चालक को लाठियों से जमकर पीटा। पिटाई से चालक बुरी तरह घायल है। घटना की सूचना पर परिजन कबरई पहुंचे और चालक को अपने साथ लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अभिमन्यु सिंह ट्रक चालक हैं। वह गुरुवार रात गिट्टी लोड करने कबरई पहुंचा था। कबरई चौराहे के पास एक होटल में चाय पीने के बाद क्रेशर के लिए निकल रहा था। तभी ट्रक में चार बदमाश चढ़ गए। चालक को बंधक बना लिया। उन्होंने चालक को जमकर पीटा और 4 हजार रुपये लूट भाग गए। सुबह कबरई पुलिस ने ड्राइवर के फोन से घर वालों को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें