फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लौंगावा की टीम ने अंधावा को 20 रनों से हराया

विज्ञापन
फोटो-03-राजन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते प्रबुद्धजन। संवाद - फोटो : लालगंज में रविवार को होमगार्ड की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
धाता। ब्रह्मरौली स्थित खेल मैदान में आयोजित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लौंगावा और अंधावा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में लौंगावा टीम विजयी रही और उनके बल्लेबाज राजन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

अंधावा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी लौंगावा टीम की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रही। ओपनर राजन सिंह और राजेश सिंह ने पारी की शुरुआत की लेकिन 20 रन पर राजेश रन आउट हो गए।
इसके बाद कुलदीप पंडा और वाइस कप्तान राजन सिंह ने पारी को संभाला। राजन सिंह ने 28 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें आठ छक्के और चार चौके शामिल थे। रितेश ने 12 गेंदों में 29 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लौंगावा ने निर्धारित 14 ओवर में छह विकेट खोकर 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंधावा टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर सूरज सिंह पहले ही ओवर में 5 रन बनाकर आउट हो गए। अंकित ने 13 गेंदों में 23 रन बनाए, संदीप ने 18 गेंदों में 39 और सोनू ने 20 गेंदों में 28 रन जोड़े। बावजूद इसके अंधावा टीम 14 ओवर में छह विकेट खोकर केवल 135 रन ही बना सकी।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजन सिंह को शिवप्रताप सिंह और रमेश सिंह ने प्रदान किया। आयोजक डॉ. अनिल सिंह ने फाइनल में मैन ऑफ द सीरीज और विजेता टीम के कप्तान को यूनानी फार्मेसी निशुल्क करने की घोषणा की। सर्वश्रेष्ठ बॉलर, बल्लेबाज, उप कप्तान का आधी फीस जमा की जाएगी।
इस दौरान आयोजक राजन सिंह, करन सिंह पटेल, मार्तंड सिंह, अंपायर विक्रम और प्रदीप पांडेय, स्कोरर आलोक सिंह, कमेंटेटर मिंटू सिंह, राज सिंह मास्टर साहब, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-03-राजन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते प्रबुद्धजन। संवाद- फोटो : लालगंज में रविवार को होमगार्ड की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें