फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टायर फटने से लोडर पलटा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। टायर फटने से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार युवक की दबकर मौत हो गई। वहीं चालक को मामूली चोटें आने से वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी कन्हैया लाल चौहान (36) महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करता था। वह रविवार को ट्रेन से कानपुर पहुंचा और वहां से लोडर में सवार होकर गांव जा रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी के पास अचानक टायर फट गया। इससे लोडर बेकाबू होकर पलट गया। इससे चालक घायल हो गया और मौके से भाग निकला।
वहीं कन्हैया लाल लोडर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें