फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लोडर ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Mon, 26 Feb 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 6-अंगद सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन


- दूसरे की हालत गंभीर, कुल्हड़िया चौराहे पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार ममेरे भाइयों को शनिवार रात तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरे घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खागा कोतवाली के तिलकापुर गांव के कुकरा निवासी अंगद सिंह (45) किसान था। वह शनिवार की शाम अपनी बाइक से ममेरे भाई सुभाष सिंह निवासी चक सलेमपुर गोली के साथ निमंत्रण में कोतवाली के टिटिहरीपुर गांव गए थे। करीब रात नौ बजे लौटते समय कुल्हड़िया चौराहे पर पहुंचे। पीछे से लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक लोडर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। दोनों को जिला अस्पताल भेजा। डाक्टर ने अंगद की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। कानपुर ले जाते रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली में रविवार सुबह हादसे की मृतक के फूफा फूल सिंह तहरीर दी। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें