फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसत में पुआल जलाने वाले किसानों की बनी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम के निर्देश पर पुआल जलाने वाले किसानों के खिलाफ अधिकारियों ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। खेत में पुआल जलाने वाले किसानों को सूचीबद्ध किया गया और जो किसान धान की फसल काट रहे थे। उनको खेत में पुआल न जलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने हसवा ब्लाक में पुआल जलाने वाले चार किसानों को चिन्हित किया। उन्होंने बताया कि दनियालपुर, कोडरपुर, औरेई गांव के खेतों में पुआल जलाते किसान पकड़े गए हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी बबलू कुमार ने हथगाम ब्लाक के पांच गांवों का निरीक्षण किया। यहां पर पांच किसान खेत में पुआल जलाते मिले। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने असोथर ब्लाक का निरीक्षण किया। हालांकि असोथर क्षेत्र में पुआल जलाते किसान नहीं मिले। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि असोथर क्षेत्र में पिछैती प्रजाति के धान की फसल होती है। अभी किसान फसल को काटने में लगे हैं। किसानों को बताया गया है कि खेत में पुआल न जलाएं। इससे प्रदूषण फैल रहा है। बिंदकी एसडीएम प्रहलाद सिंह ने खजुहा ब्लाक का निरीक्षण किया। एसडीएम ने चार किसानों के खेत में पुआल जलता मिला। खेत में पुआल जलाने वाले किसानों को सूचीबद्ध कर लिया है। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने बताया कि शुक्रवार को सभी ब्लाक स्तर पर लगाए गए अधिकारी रिपोर्ट देंगे। फिर डीएम के माध्यम से पुआल जलाने वाले किसानों पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें