थाने के सामने जमा महिलाएं। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव में परचून की दुकान पर शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने थाने में हंगामा किया।
महिलाओं ने शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
महिलाओं ने थाने पहुंचकर बताया कि गांव में छोटी-छोटी परचून की दुकानों पर खुलेआम देसी, अंग्रेजी शराब बेची जाती है।
शराब पीने के बाद लोग गांव में गाली-गलौज और हंगामा करते हैं। इससे महिलाओं का राह में चलना मुश्किल हो जाता है। गांव में शराब 24 घंटे मुहैया रहती है।
इससे शराब पीने वाले सुबह से लेकर शाम तक गांव के अंदर रहकर हंगामा करते हैं। उनके परिवार पर भी असर पड़ता है और झगड़े होते हैं।
महिलाओं ने शराब की बिक्री बंद कराने और बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत की।
इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि गांव में शराब बिक्री करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।